भामाशाह सीडिंग के बिना नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : शर्मा
भामाशाहसीडिंग करवाने पर ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। सीडिंग नहीं करवाने से सरकार की सभी योजनाओं से ग्रामीण वंचित हो सकते हैं। यह बात मंगलवार को आयोजित भामाशाह सीडिंग शिविर के दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पांच दिन तक शिविर लगवा कर भामाशाह सीडिंग कार्य को पूरा करवाना चाहती है। अब भी अगर कोई ग्रामीण भामाशाह सीडिंग करवाने से वंचित रह जाता है तो वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेगा। तहसीलदार शर्मा ने आकला, खटोड़ा, पांचौड़ी के अटल सेवा केंद्र में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ई-मित्र संचालकों को तेजी से भामाशाह सीडिंग कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने ग्राम पंचायत में कई पेंशन प्रकरण, जन्म-मृत्यु के प्रकरण केसीसी के नोड्यूज जारी कर ग्रामीणों को राहत दी। इस मौके पर खटोड़ा ग्रामसेवक गंगाराम विश्नोई, पांचौड़ी ग्रामसेवक हनुवंत सिंह, आकला ग्रामसेवक ओमप्रकाश प्रजापत, खटोड़ा पटवारी श्रवणलाल, सूचना सहायक महेशकुमार भाटी, हीरालाल, रूपाराम आदि मौजूद थे।
रोल|रातंगाबुगरड़ा गांव में आयोजित भामाशाह सीडिंग शिविर का मंगलवार को जायल एसडीएम मोहनलाल जाट तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने कार्मिकों को लक्ष्य के अनुसार सीडिंग कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सरपंच राजकुमार भाकर, पीईओ कर्ण सिंह भाटी सहित कार्मिकों से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
जायलआंचलिक | ग्रामपंचायत जायल में उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल जाट के निर्देशानुसार भामाशाह सीडिंग शिविर 10 से 13 फरवरी तक एवं 15 से 17 फरवरी तक चलेगा। शिविर में भामाशाह कार्ड को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड बैंक खातों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
खींवसर. भामाशाहसीडिंग शिविर में कार्य जानकारी लेते तहसीलदार।
रोल. रातंगामें शिविर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम।