अड़वड़ में जनसुनवाई आज
जायल आंचलिक| आमजनकी समस्याओं की सुनवाई त्वरित समाधान के लिए जायल विधायक मंजू बाघमार एवं उपखण्ड अधिकारी मोहनलाल जाट आज सुबह 11 बजे अड़वड़ में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई अटल सेवा केन्द्र अड़वड़ में आयोजित होंगी। जनसुनवाई के लिए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्रवाई रिपोर्ट साथ में लाने के लिए पाबंद किया गया है।