- Hindi News
- खाता लिंक नहीं कराया तो सिलेंडर 749 रुपए में
खाता लिंक नहीं कराया तो सिलेंडर 749 रुपए में
घरेलूगैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी के िलए बैंक खाते एजेंसियों से लिंक कराने पड़ेंगे। एमडीबीटीएल(मोडिफाई केश ट्रांसफर स्कीम) को शुरू होने में महज 20 दिन शेष बचे हैं, लेकिन जिलेभर के अधिकांश उपभोक्ता इससे जुड़ नहीं पाए हैं। जिले में करीब डेढ़ लाख गैस उपभोक्ता हैं, जबकि योजना से जुड़ने के लिए लोगों को फार्म देना शुरू कर दिया गया है। लोग फार्म भरने के लिए गैस एजेंसी पर आना शुरू हो गए है। सरकार ने तय किया है कि इन 20 दिन में जो उपभोक्ता योजना से नहीं जुड़ा उसकी सप्लाई रोकी जाएगी अथवा पूरी कीमत 749 रुपए में सिलेंडर लेना होगा। सूत्रों के अनुसार एक जनवरी 2015 से प्रदेशभर में यह योजना एक साथ शुरू होगी।
योजना से जुड़ने के लिए गैस उपभोक्ता को अपना आधार नंबर बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी गैस एजेंसी बैंक में देनी है। इसके बाद एक जनवरी से गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं ने 31 दिसंबर तक आधार बैंक की जानकारी एजेंसी में नहीं दी तो उसे एक जनवरी से गैस सप्लाई नहीं की जाएगी।
यह है एमडीबीटीएल की पूरी प्रक्रिया
आधारकार्ड है : यदिआपके पास आधार कार्ड है तो आप एजेंसी पर जाकर फार्म नंबर एक दो लीजिए। इनमें एक नंबर फार्म भरकर बैंक दो नंबर फार्म गैस एजेंसी में जमा कराना है। इन फार्मों के साथ आपको गैस उपभोक्ता नंबर, आधार कार्ड की प्रति बैंक अकाउंट नंबर देना होगा।
आधारकार्ड नहीं है : गैसएजेंसी पर जाकर फार्म नंबर तीन चार भरना होगा। नई व्यवस्था यह है कि जिनके पास आधार नंबर नहीं है उन्हें 17 डिजिट का एक विशेष नंबर जारी किया जाएगा। यह नंबर आधार आने तक ही मान्य रहेगा। उपभोक्ता को नंबर बैंक एजेंसी में देना होगा।
^सभी घेरलू गैस उपभोक्ताओं को एमडीबीटीएल से जुड़ना अनिवार्य है। इसके लिए सबको फार्म भरना अनिवार्य है। फार्म को तीन चरणों में बांटा गया है। गैस एजेंसी ने फार्म का वितरण करना शुरू कर दिया है। 1 जनवरी 2015 से नई योजना लागू हो जाएगी। -मोहम्मद सलीम, मैनेजर,झालावाड़ गैस एजेंसी
सब्सिडी नहीं लेने वाले को भी फार्म भरना जरूरी
झालावाड़गैस एजेेंसी के मैनेजर मोहम्मद सलीम ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता चाहता है कि उसे गैस सब्सिडी की जरूरत नहीं है, वह बिना सब्सिडी वाला ही सिलेंडर लेना चाहता है तो उसे फार्म संख्या 5 6 भरना होगा।
सिलेंडरलेने