चौपाल में सुनी समस्याएं
कस्बेके ग्राम पंचायत भवन में बुधवार रात्रि को सीईओ झालावाड़ जुगल किशोर मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों काे समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें नेशनल हाइवे के निर्माण के समय जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से कस्बे के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। नेशनल हाइवे निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने दस दिन में नई पाइप लाइन डलवाने की कहा था। सरपंच हरि पाटीदार ने बताया कि नई आबादी में पाइप लाइन 1984 में डाली गई थी जब मकानों की संख्या कम थी अब मकानों की संख्या बढ़ जाने तथा पाइप लाइन के जगह जगह से डेमेज हो जाने से पानी की समस्या बढ़ गई है। पुन गठित ग्रामीण जल योजना असनावर की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीक़ृति के लिए 5 दिसंबर को 1 करोड़ 3 लाख का प्रोजेक्ट बनाकर अतिरिक्त मुख्य अभियंता कोटा को भेजा था। कस्बे में कन्या स्कूल के सामने और सब्जी बाजार में पाइप लाइन के लिए तीन लाख रू स्वीकृत हो गए है। यहां शीघ्र ही नई पाइप लाइन का कार्य शुरू किया जाएगा। चौपाल में ग्रामीणों ने सीईओ से बीपीएल खाद सुरक्षा में नाम जोडने को अनुरोध किया सीईओ ने बताया कि चुनाव के बाद सर्वे कर नाम जोड़ा जाएगा। तहसील के समीप के अतिक्रमण को हटाकर तहसील भवन का निर्माण करवाया जाएगा। चौपाल में जलदाय विभाग, बिजली विभाग पशु चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा के अधिकारी तहसीलदार मनीषा तिवारी बापूलाल भील उपस्थित थे।
असनावर. पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में समस्याएं बताते ग्रामीण।