पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन मिलाद से सजी महफिल

पहले दिन मिलाद से सजी महफिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईदगाहपरिसर स्थित हजरत काजी न्याज मोहम्मद के सालाना तीन दिवसीय उर्स बुधवार से शुरू हुए। इसमें पहले दिन मिलाद से महफिल सजी। जोहर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। असर की नमाज के बाद चादर पेश की गई। इसमें कव्वालों ने बाबा ओढो ना चादरिया सहित एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। मगरिब की नमाज के बाद लंगर हुआ। ईशा की नमाज के बाद महफिले मिलादुन्नबी हुई। इसमें बाबू भाई नश्तर एंड पार्टी ने अपने कलाम पेश किए। उन्होंने पैगम्बर हुजूर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैह वसल्लम की सीरत बयान की। सर्दी को देखते हुए महफिल खाने को पूरी तरह से कवर्ड किया हुआ है। पहले दिन ही महफिल में बड़ी संख्या में अकीदत का सैलाब अमडा पड़ा। दिनभर अकीदतमंद चादर और फूल पेश करने रहे थे। यहां देग का तबर्रुक भी तकसीम किया जा रहा है। पूरी दरगाह परिसर को रोशन से सजाया जा रहा है। इस दौरान खादिमुल खुद्दाम गुलाम मोहम्मद युसूफ साबरी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे।

झालावाड़. ईदगाह परिसर पर स्थित काजीबाबा के उर्स में मिलाद शरीफ पेश करते हुए कव्वाल।