पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया

स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| बालविकास परियोजना की ओर से शहर के वार्ड नंबर 14 में 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण के प्रति जागरूक रहने, संस्थागत प्रसव कराने नियमित टीकाकरण, साफ-सफाई आदि की जानकारी दी गई। विभाग की उपनिदेशक रमा गौतम, बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने गोद भराई की रस्म में भेंट की गई। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक निर्मला चतुर्वेदी, ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित गर्भवती अन्य महिलाओं को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही।

झालावाड़. वार्ड 14 में महिलाअों की गोद भराई की रस्म की गई।