सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
झालावाड़. सिंचाई सचिव ने कालीसिंध बांध का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
कालीसिंध बांध का निरीक्षण किया
झालावाड़।जलसंसाधन विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने मंगलवार को सुबह कालीसिंध बांध का निरीक्षण किया। वह बांध स्थल पर सुबह सवा छह बजे ही पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने बांध स्थल, गेट सहित अन्य के हालत देखे और अधिकारियों को यहां चल रही कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने यहां डेम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।यहां सिंचाई विभाग के एसई गिरीश लोढ़ा ने उन्हें डेम के बारे में जानकारी दी।
सोने के सिक्कों से सजेगी दीर्घा
मुख्यमंत्रीके सचिव और सांसद को यहां म्यूजियम में बताया गया कि सोने के सिक्कों से यहां एक नवीन दीर्धा को सजाया जाएगा। इसके लिए यहां सिक्कों को डिस्प्ले किया जा रहा है। यह सिक्के पंचमार्क से लेकर ब्रिटिश शासन तक के हैं। इस पूरी गैलेरी को जानकारी सहित इंटरनेट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
माध्यमिकशिक्षा निदेशक ने जाने हाल
माध्यमिकशिक्षा निदेशक औंकार सिंह ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने मंगलवार को शिक्षा निदेशक औंकार सिंह झालावाड़ पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों से स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने नामांकन, सरकार की योजनाओं की जानकारी, लैपटॉप, साइकिल सहित अन्य योजनाओं के बारे में पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने एक एक योजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां राजकीय माध्यमिक स्कूल तोपखाना और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल झालावाड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित शिक्षिकाओं को क्वालिटी इम्प्रूवमेंट को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कक्षा कक्षों का भी जायजा लिया।
झालावाड़. कालीसिंध बांध स्थल का जायजा लेते सिंचाई सचिव।
झालावाड़. भवानीनाट्यशाला का निरीक्षण करते सीएम सचिव सांसद दुष्यंत सिंह।
भास्कर न्यूज| झालावाड़
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दिनभर अधिकारियों के निरीक्षण होते रहे। इस दौरान सरकारी योजनाओं की हकीकत को मौके पर अधिकारियों ने जाना। सीएम सचिव तन्मय कुमार ने मंगलवार को सांसद दुष्यंत सिंह और कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक के साथ करीब सात स्थानों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह भवान