पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती भगाने पर हमला,6 घायल

युवती भगाने पर हमला,6 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| बाेरदागांव से युवती को भगाकर ले जाने की घटना से नाराज लोगों ने सोमवार रात को नाला गांव पहुंचकर हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने लाठी-गंडासी से मारपीट करने के साथ फायर किए। 6 लोग घायल हो गए। इनमें दो घायल को भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार बाेरदा गांव से करीब 11 माह पूर्व किशोरी को एक युवक अपने साथ भगाकर ले गया था। जिसे दस्तयाब कर कोर्ट में पेश किया, लेकिन उम्र कम होने के कारण उसे नारी शाला भेज दिया गया। वहां से आने के बाद युवती अपने प्रेमी राकेश भील पुत्र शोभाराम के पास चली गई। विवाद की संभावना के चलते शोभाराम परिवार समेत नाला गांव स्थित ससुराल में गया। युवती भी उनके पास थी। सोमवार दिन में दो जनों ने उसकी तलाश में नाला गांव पहुंचे देररात में 10-12 जने एकराय होकर फिर नाला गांव पहुंचे और शोभाराम जिस मकान में था उसमें घुसकर हमला कर दिया। इन लोगों ने लाठी-गंडासी से मारपीट एवं फायर किए। इसमें 6 जने घायल हो गए। हमलावरों के जाने के बाद घायलों को अस्पताल लेकर आए। इनमें शोभाराम और जयसिंह को भर्ती कर लिया। जबकि तेजसिंह, विनोद भील, दुलीचंद और धारासिंह का प्राथमिक उपचार हुआ। पुलिस ने शोभाराम के पर्चा बयान पर सत्यनारायण गुर्जर, सांवरा गुर्जर समेत अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी खुशाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जांच प्रारंभ कर दी गई है।