- Hindi News
- झालावाड़ में रोज सामने रहा स्क्रब टाइफस का एक मरीज
झालावाड़ में रोज सामने रहा स्क्रब टाइफस का एक मरीज
जिलेमें स्क्रब टाइफस रोग फैल रहा है। औसतन हर रोज एक मरीज सामने रहा है। 3 सितंबर से अब तक 20 रोगी सामने चुके हैं। दो लोगों की कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। हालत यह है कि ग्रामीण अंचल में इस रोग की जांच की व्यवस्था तक नहीं है। हालांकि सीएमएचओ का दावा है कि अगले तीन दिन में सभी पीएचसी और सीएचसी पर टेस्ट के लिए कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
स्क्रब टाइफस रोग को सामने आए 20 दिन से अधिक हो गए, लेकिन इसकी प्राथमिक स्तर पर जांच की व्यवस्था तक नहीं की गई है। इस कारण समय पर रोग की पहचान और सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस कारण यह रोग फैलता जा रहा है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में इसके रोगी मिल रहे हैं। इस रोग से पीड़ित ज्यादातर मरीज कोटा जाकर अपना इलाज करवा रहे हैं। मनोहरथाना निवासी कल्याणी बाई (60) और मडरा मोईकलां निवासी देवीसिंह की कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई। विभाग का दावा है कि इस रोग के नियंत्रण के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सर्वे और फॉगिंग कराई जा रही है।
टीम भेजकर करा रहे सर्वे
स्क्रबटाइफस के नियंत्रण के लिए जिन स्थानों पर रोगी सामने रहे हैं, वहां टीम भेजकर सर्वे कराया जा रहा है। चार मशीनों से लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। जिले में 65 रेपिड रेस्पॉन्स टीम बना रखी है, जो मौके पर पहुंचती है। प्रत्येक पीएचसी और सीएचसी पर रोग प्रतिरोधक दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा मुख्यालय पर रिजर्व स्टॉक रखा हुआ है।
स्टाफको किया प्रशिक्षित
सीएमएचओडॉ. साजिद खान ने बताया कि इस रोग के सामने आने के बाद जिला स्तर पर मीटिंग की गई। इसमें स्टाफ को इस रोग की पहचान कर क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इस बारे में बताया गया है। उनको प्रशिक्षित कर दिया गया है।
^ स्क्रब टाइफस के नियंत्रण के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। तीन दिन में पीएचसी और सीएचसी पर टेस्ट के लिए कार्ड उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, ताकि रोगियों को वहीं पर समुचित इलाज मिल सके। डॉ.साजिद खान, सीएमएचओ,झालावाड़
सिर्फ मेडिकल कॉलेज में है एलाइजा जांच की सुविधा
इसरोग की जांच की सुविधा सिर्फ झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में है। यहां पर कार्ड से स्क्रब टाइफस के संदिग्ध रोगी की जांच