- Hindi News
- रोडवेज से शिकायत है तो भेजें 9799011100 पर एसएमएस
रोडवेज से शिकायत है तो भेजें 9799011100 पर एसएमएस
^आम आदमी को रोडवेज बस में सुरक्षित सफर का फायदा दिलाने के मकसद से रोडवेज प्रबंधन ने मोबाइल मैसेज सेवा शुरू की है। यात्री तत्काल मैसेज के जरिये अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। कैलाशचंदजैन, मुख्यप्रबंधक, झालावाड़ डिपो
भास्कर न्यूज झालावाड़
रोडवेजबस के ड्राइवर-कंडेक्टर अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं, या फिर निर्धारित बस स्टैंड पर नहीं उतारा जा रहा है एसएमएस भेजकर निगम प्रबंधन को शिकायत दे सकते हैं। यह शिकायत निगम की वेबसाइट पर दर्ज होगी। समाधान भी तुरंत होगा। रोडवेज ने मोबाइल मैसेज सेवाशुरू की है। अब आपको इतना करना है, बस में कंडेक्टर या ड्राइवर कोई भी गड़बड़ी कर रहे हैं। निर्धारितस्टैंड पर बस नहीं रोक रहे तो इस मोबाइल सेवा पर एक मैसेज भेजना है। यात्री 9799011100 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं। मैसेज सीधा मुख्यालय के शिकायत केंद्र पहुंचेगा। यह मैसेज संबंधित रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक के पास पहुंच जाएगा। इस पर क्या कार्रवाई हुई, यह जवाब ऑनलाइन दर्ज होगा। जहां से यात्री देख सकेंगे। योजना शुरू होने के बाद कई बसों में नंबर लिखवा दिए गए है। पर अभी भी झालावाड़ डिपो की अधिकांश बसों में ये नंबर नहीं लिखे गए है। इससे कई यात्री निगम की इस योजना से अंजान है।
यूंकर सकते हेै मैसेज
सबसेपहले मोबाइल पर बस के पूरे नंबर टाइप करें। स्पेस के बाद शिकायत के कोड नंबर अंकित करे। इसके बाद फिर स्पेस दें। अगर ड्राइवर कंडक्टर का नाम की जानकारी है तो नाम टाइप करें। अगर नाम कीजानकारी नहीं है तो स्पेस के बाद अपना कमेंट कर सबमिट करे। मैसेज भेजने के तत्काल बाद आपके मोबाइल पर रोडवेज का रिप्लाई मैसेज आएगा। जिसमें आपकी शिकायत के कोड नंबर दर्ज होंगे। जिससे आप शिकायत पर हुई कार्रवाई को ऑनलाइन देख सकेंगे।
ऑनलाइनजवाब यूं देख सकेंगे
शिकायतका जवाब संबंधित व्यक्ति को भी मिलेगा। रोडवेज की वेबसाइट लॉगइन करनी होगी। शिकायत दर्ज करने पर जो आपको कोड मिला है, उसके जरिए जवाब देख सकेंगे।
हरशिकायत का कोड नंबर तय
शिकायतकोड नंबर
कंडक्टरद्वारा टिकट नहीं देना। 1
कंडक्टर द्वारा दूरव्यवहार करने। 2
ड्राइवर द्वारा अभद्र व्यव हार। 3
कम दूरी का टि कट देना। 4
आरएफआईडी कार्ड सबमिट नहीं होने। 5
लापरवाही से बस चलाना। 6
निर्धारित स्टैंड पर बस नहीं रोकना। 7
रोडवेज बस सेवा से कितने संतुष्ट है। 8