- Hindi News
- झालावाड|झालावाड़के पूर्व नरेश महाराज हरिश्चंद्र की 94 वीं जयंती समारोह में शनिवार को इतिहासविद्
झालावाड|झालावाड़के पूर्व नरेश महाराज हरिश्चंद्र की 94 वीं जयंती समारोह में शनिवार को इतिहासविद् ललित शर्मा की 11 वीं किताब राजराणा झाला जालिम सिंह का विमोचन मुख्य अतिथि महाराज राणा चंद्रजीत...
झालावाड|झालावाड़के पूर्व नरेश महाराज हरिश्चंद्र की 94 वीं जयंती समारोह में शनिवार को इतिहासविद् ललित शर्मा की 11 वीं किताब राजराणा झाला जालिम सिंह का विमोचन मुख्य अतिथि महाराज राणा चंद्रजीत सिंह झाला ने किया। इस अवसर पर अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डा.अमर सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश पुलिस के पूर्व उप अधीक्षक महेंद्र सिंह शक्तावत थे। समारोह में ललित शर्मा ने झाला जालिम सिंह एवं पूर्व महाराज हरिश्चंद्र सिंह के इतिहास एवं कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।
चारघंटे बिजली बंद रहेगी
झालावाड़|कनवाड़ी132 केवी ग्रिड स्टेशन पर रविवार को रखरखाव का कार्य चलने से दिन में इससे जुड़े स्टेशनों की चार घंटे बिजली बंद रहेगी। एईएन नुसरत इकबाल ने बताया कि कनवाड़ी स्टेशन पर मरम्मत हो रही है। इससे जुड़े 33 केवी कनवाड़ी, बीरियाखेड़ी, कालीसिंध थर्मल पावर स्टेशन और सलोतिया 33 केवी ग्रिड स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
गुर्जरमहासभा की बैठक आज
रायपुर|गुर्जरमहासभा की बैठक रविवार को हिम्मतगढ़ डैम पर आयोजित की जाएगी। गुर्जर समाज के संरक्षक बाल ठाकरे ने बताया कि बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का तहसील की और से अभिनंदन पिड़ावा तहसील को देवनारायण योजना में शामिल किए जाने की मांग पर पुन: दोहराई जाएगी।
आमसभाआज
झालावाड|जिलाराज्य कर्मचारी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा रविवार को राधारमण मांगलिक भवन में दोपहर 12 बजे होगी। सचिव रामगोपाल शृंगी ने बताया कि मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार रायसिंह मोजावत होंगे। अध्यक्षता महेशकुमार शर्मा करेंगे।
प्रदेशाध्यक्षआज आएंगे
झालावाड़|विद्यार्थीमित्र शिक्षक संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर 11 बजे गढ़ पार्क में होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र नागर ने दी।