बैंक को लाभ पहुंचाने के दिए सुझाव
झालावाड़| सहकारभूमि विकास बैंक का वर्ष 2013-14 का 37 वा वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को सहकार भवन में बैंक अध्यक्ष रामस्वरूप पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें वर्ष 2013-14 के वार्षिक प्रतिवेदन, लाभ-हानि खाता, संतुलन चित्र एवं वर्ष 2012-13 2013-14 के ऑडिट आक्षेपों की अनुपालना रिपोर्ट वर्ष 2014-15 के लिए स्वीकृत बजट का अनुमोदन अकेक्षक की नियुक्ति पर विचार विमर्शकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में मुरली मनोहर कासट, मानिसंह हाड़ा, अब्दुल कदीर, कालूराम वर्मा द्वारा लघुत्तर निकाय सदस्यों द्वारा बैंक की ऋण वसूली बढ़ाने, ऋण वितरण में वृद्धि करने खर्चों में कमी करते हुए बैंक को पुन: लाभ में लाने के प्रयास करने के संबंध में अपने सुझाव विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर उपरजिस्ट्रार रायसिंह मोजावत ने बैंक की स्थिति, विभागीय योजनाएं दीर्घकालीन ऋणों पर राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार 5 प्रतिशत ब्याज राहत योजना की जानकारी दी। बैठक में उपाध्यक्ष गोपालसिंह, संचालक गण, लघुत्तर निकाय के सदस्य, सहकारी विभाग केउप रजिस्ट्रार कार्तिक शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक सचिव ने भाग लिया।
न्यूज़ इनबॉक्स
झालावाड़. सहकारी भूमि विकास बैंक के अधिवेशन में मौजूद कर्मचारी।