पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालक के निर्माण में माता की भूमिका अहम

बालक के निर्माण में माता की भूमिका अहम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल असनावर द्वारा शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्री रामप्रसाद लववंशी प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर मनोहरथाना ने अपने उद्धबोधन में बताया कि हजारों वर्ष पूर्व भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण को बताया था कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान होती है।

उन्होंने बताया कि शिवाजी के जीवन निर्माण में उनकी माता जीजाबाई का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वामी विवेकानंद का उनकी माता के द्वारा किस तरह से विकास किया गया। वर्तमान में बालक के विकास के लिए माताओं के क्या क्या योगदान होने चाहिए। बालक को संस्कारवान बनानें के लिए आचार विचारों की अभिव्यक्ति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्य अतिथि रीता गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया औैर गीत के माध्यम से माताओं को यह संदेश दिया कि वह अपने देश के लिए एक श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का प्रय| करे।

विशिष्ट अतिथि मनीषा तिवारी तहसीलदार असनावर तहसील ने अपने विचारों को रखते हुए बताया कि माता ईश्वर के समान होती है उन्होंने भगवान गणेश के अपने माता पिता की परिक्रमा देने का उदाहरण दिया तथा बताया कि बालक कोरे कागज के समान होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्री मति मंगलेश पारेता ने सभी का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश चंद गुर्जर ने दी।

बकानी.विद्याभारती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित स्वामी श्री रामेश्वर आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल बकानी में मातृ सम्मेलन का आयोजन रविवार को 1.00 बजे स्कूल के सभागार में किया गया। प्रधानाचार्य केशूराम पाटीदार ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही महिलाओं के द्वारा थाली सजाओं, सुई धागा एवं राखी बांधो प्रतियोगिता संपन्न होगी। इन प्रतियोगिताअों में विजेता तथा उपविजेताआें को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। कायर्क्रम में मुख्य अतिथि आनन्द प्रताप सिंह जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झालावाड़, मुख्य अतिथि संजय जेन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज जासू करेंगी।

>असनावर. आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।