पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के 70 फीसदी स्कूलों में बिना बिजली पढ़ रहे बच्चे

जिले के 70 फीसदी स्कूलों में बिना बिजली पढ़ रहे बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 70 फीसदी स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। ऐसे में बच्चों को गर्मी के दिनों में बिना पंखों के क्लास में पढ़ने की मजबूरी है। यहां तापमान भी अधिक रहता है। अभी स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हो गया है। इसके चलते बिना बिजली के बच्चे गर्मी और उमस से परेशान होते रहते हैं। जिले में 1550 स्कूल हैं इनमें से 1100 स्कूलों में बिजली नहीं है। मात्र 450 स्कूल ही ऐसे हैं, जहां पर लाइट का कनेक्शन है। गौरतलब है कि राजस्थान निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में बच्चों को समस्त प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं, लेकिन अभी तक सरकारी स्कूलों की दशा खराब है। यहां स्कूलों को सुविधाएं मुहैया कराने पर किसी का ध्यान ही नहीं है। ऐसे में सजा केवल यहां पढ़ने वाले बच्चों को ही भुगतनी पड़ती है।

कईस्कूलों को कंप्यूटर तो दिए पर बिजली नहीं

जिलेमें कई स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए कंप्यूटर भी दिए गए हैं, लेकिन इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है ऐसे में अब सौलर प्लांट लगाकर वहां कंप्यूटर चलाने के प्रयास किए गए, लेकिन यह प्लांट भी कई स्कूलों में खराब पड़े हुए हैं। जिन स्कूलों में बिजली है वहां स्कूल ग्रांट राशि से बिजली के बिल का भुगतान किया जाता है, लेकिन जिनमें बिजली नहीं है उनमें सरकार से बजट प्राप्त होने के बाद ही कनेक्शन उपलब्ध हो पाता है।

दोसाल से नहीं मिल रहा बिजली के लिए बजट

सर्वशिक्षा अभियान को हर साल स्कूलों में बिजली की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बजट का प्रावधान था। इसके लिए बकायदा टारगेट भी दिए जाते थे, लेकिन पिछले दो सालों से अभियान काे स्कूलों में बिजली कनेक्शन का टॉरगेट नहीं मिल पा रहा है। इस साल सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक हजार स्कूलों में बिजली उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है। हालांकि अभी तक इसके लिए बजट नहीं पाया है। जिले के डग, मनोहरथाना, बकानी जैसे पिछड़े क्षेत्रों के कई स्कूलों में बिजली नहीं है। ऐसे में बच्चों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मनरेगासे होगा स्कूलों का विकास

सरकारीस्कूलों में खेल मैदानों की सूरत जल्द सुधरेगी, क्योंकि राज्य सरकार की ओर से मनरेगा योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इसके लिए बजट भी आवश्यकता के अनुसार दिया जाएगा। इससे जिले के स