पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच का आरोप कि आबकारी टीम ने दबिश के दौरान चुराई 300 ग्राम चांदी और नगदी

सरपंच का आरोप कि आबकारी टीम ने दबिश के दौरान चुराई 300 ग्राम चांदी और नगदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिश्रौली| क्षेत्रके राजगढ़ गांव में आबकारी विभाग द्वारा सिलेगढ ग्रामपंचायत के पूर्व सरपंच अनार सिंह के घर दबिश दी। यहां विभाग को कुछ नहीं मिला, लेकिन पूर्व सरपंच ने आबकारी टीम पर आरोप लगाया है कि जवानों ने उनके घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी की और घर में रखी बडी बिस्तर पेटी के ताले तोडकर उसमें रखे 300 ग्राम चांदी की पायजेब चुराकर ले गए। पूर्व सरपंच का आरोप है कि उनके आवास पर एक माह में चौथी बार दबिश दी है पर अबतक उनके आवास पर पुलिस को कुछ नहीं मिला है। तो दूसरी और सामयक आबकारी अधिकारी झालावाड़ ने कहा कि सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप झूठे निराधार है। उन्होंने बताया कि हम जब उसके घर गए तो अनार सिंह अपने घर के बाहर शराब के नशे में सो रहा था हमने इसे उठाया पर यह नहीं उठा इसके बाद हमने इसके आवास की तलाशी ली जिसमें हमें कुछ नहीं मिला इस दौरान अनार सिंह ने हमसे अभद्र व्यवहार किया