- Hindi News
- प्रजापति समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
प्रजापति समाज ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित
प्रजापतिसमाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलपुरा स्थित प्रजापति सभा भवन में हुआ। इसमें जिले के 65 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आबकारी वृत्त निरीक्षक मुकेश प्रजापति, अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ राष्ट्रीय मुरली मनोहर प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी लाल प्रजापति, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र रेडीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर प्रजापति, जिलाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति, भाजपा मण्डल महामंत्री दिलीप प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि रामनारायण महाराज थे। समारोह में जिलेभर से समाजबंधु ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रजापति युवा विकास संगठन के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें समाज की प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से आये छात्र-छात्राओं के चेहरों पर सम्मान पाकर उत्साह की मुस्कान झलक पड़ी। संगठन के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद प्रजापति ने संगठन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन यशवंत प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के मध्य में समाज की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र रेडीवाल से शिक्षा के लिये आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया तथा सरकार से मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सहायता तथा योजनाओं के बारे में बताया। संगठन के संयोजक प्रहलाद प्रजापति ने कार्यक्रम में प्रजापति समाज के ग्रामीण क्षेत्रों से झालावाड़ में आकर पढने वाले विद्यार्थियों के लिये छात्रावास की आवश्यकता पर चर्चा की तथा इसकी मांग के लिये प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति दी और इसके लिये आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। इसी के साथ संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिये कार्ययोजना पर जोर दिया। संगठन के उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में सभी बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया और आने वाले कार्यक्रम को और विस्तार के साथ किया जायेगा।
>झालावाड़. प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद लोग।
>झालावाड़. प्रजापति समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि।