रक्तदान है जीवन का सबसे बड़ा दान
स्वर्गीयपरमदीप झाला की स्मृति में जय मां शक्ति समिति के तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मां शक्ति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। शिविर में 57 यूनिट रक्तदान हुआ।
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं देते हुए लोगों के रक्त की जांच की और रक्तदान करवाया। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में आए विशिष्ट लोगों ने रक्तदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मां शक्ति द्वारा सामाजिक एवं जनकल्याण के क्षेत्र में इस तरह के विगत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
पूर्व में भी निराश्रितों एवं निर्धनों के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदान को जीवन का सबसे बड़ा दान बताया है हमारे रक्तदान से किसी का जीवन बचता है तो इससे बड़ा कोई दान नहीं है। शिविर में 25 महिलाएं एवं 32 पुरुषों ने रक्तदान किया।
> झालावाड़. जय मां शक्ति संस्था की ओर से लगाया रक्तदान शिविर।