- Hindi News
- जीवन में सफलता के लिए मेहनत करें, अनुशासित रहें
जीवन में सफलता के लिए मेहनत करें, अनुशासित रहें
महाबलीचैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मामू भानेज दरगाह हॉल में मुस्लिम प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दसवीं और बाहरवीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मुस्लिम छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएफ में एसई मोहम्मद कदीर ने कहा कि जीवन में अनुशासन जरूरी है। बच्चों को इसकी पालना पाबंदी से करनी चाहिए। अध्यक्षता करते हुए कोटा के उद्योगपति सलीमुर्ररहमान ने बच्चों की सफलता को सराहा और गरीब बच्चों को आर्थिक मदद करने का वादा किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय पीजी कॉलेज के व्याख्याता डा. हमीद अहमद ने छात्रों को अधिक से अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी। व्याख्याता इकबाल फातिमा ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हाजी अब्दुल हनीफ ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे कार्याें की जानकारी दी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर अब्दुल हामिर, डाॅ. शकील, जनवर जहां, हाजी इस्माईल कुरैशी, हाजी मुख्तार, मोहम्मद सिद्दीक, गामा सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जाकिर खान जाकिर ने किया। इस साल कक्षा बारहवीं कला वर्ग में 91 फीसदी अंक लाने वाली छात्रा रुखसार को कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने मदद की पेशकश की।
> झालावाड़. समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।