एनएसएस छात्रों ने रैली निकाली
एनएसएस छात्रों ने रैली निकाली
झालावाड़.राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल की एनएसएस यूनिट की ओर से प्रधानमंत्री के स्वच्छ स्कूल के सपने को एजेंडे में शामिल कर काम शुरू किया गया। स्कूल के प्रभारी सादिक अली खान के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद डीईओ सुरेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि तंबाकू निषेध सहित अन्य बुराईयों को दूर करना होगा। इस अवसर पर जवाहर सिंह चंद्रावत सहित कई ने विचार व्यक्त किए।
गोपाष्टमीपर गौधाम परिक्रमा का निर्णय
झालावाड़.श्रीकृष्णगौशाला गौ सेवा समिति की बैठक रविवार को सुबह गौशाला परिसर में समिति के अध्यक्ष रवींद्रनाथ सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। समिति के व्यवस्थापक आरडी गोचर ने बताया कि बैठक में गोपाष्टमी के अवसर पर गौशालाधाम परिक्रमा करने का सुझाव नंदकिशोर कश्यप एवं दीपेंद्र कश्यप द्वारा दिया गया। इसमें सर्वसम्मति से मान कर निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में डॉ. नंदनसिंह राठौड़ ने शहर में आवारा में आवारा घूम रही गायों को नगरपरिषद द्वारा गौशाला में पहुंचाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी में परिवर्तन कर सचिव पद पर छीतरसिंह राठौर, विष्णु शर्मा को नियुक्ति किया गया। बैठक में सुहास शर्मा, बलराम सुमन, दीपेंद्र कश्यप, गोविंद कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, ईश्वर भारद्धाज, नंदनकिशोर वर्मा ने सुझाव दिए।
कर्मचारियोंने मांगी एसपीए राशि
झालावाड़.विद्युतउत्पादन निगम कर्मचारी संघ ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी को ज्ञापन प्रेषित कर दीपावली से पहले थर्मल कर्मियों को विशेष उत्पादकता प्रोत्साहन(एसपीए) राशि देने की मांग की है। संघ के महामंत्री लालचंद लोहार ने बताया कि एसपीए दिलवाने की कार्रवाई को गति नहीं दी गई है, इससे इसमें देरी की आशंका है। कर्मचारियों ने दीपावली से पूर्व इसका भुगतान करने की मांग की है। उधर, तकनीकी कर्मचारियों को धुलाई भत्ता दिए जाने पर कर्मचारी संघ ने खुशी का इजहार किया है।
पर्यावरणजनचेतना अभियान के तहत गोष्ठी
सुनेल.अहिंसापर्यावरण जनचेतना अभियान के तहत सुनेल क्षेत्र के गांव पाउखेड़ी, झिकडि़या, भटखेड़ा, सलोतिया, चछलाव, पेटभर आदि गांवों में समिति के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद वर्मा द्वारा अहिंसा पर्यावरण गोष्टी की गई। साथ ही पर्यावरण अहिंसा