पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर थर्मल की पहली इकाई में 40 हैंगर टूटे, उत्पादन ठप

सुपर थर्मल की पहली इकाई में 40 हैंगर टूटे, उत्पादन ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब40 हैंगर टूट जाने से शनिवार को सुबह 9 बजे झालावाड़ के सुपर थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की पहली यूनिट से बिजली उत्पादन ठप हो गया। फिलहाल अगले 20 दिन तक उत्पादन शुरू होने की संभावना नहीं है। ऐसे में एक दिन में 1.20 लाख यूनिट उत्पादन प्रभावित होगा। अधिकारियों ने माना है कि संचालन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण घटना हुई है।

शनिवार सुबह छह बजे यूनिट ट्रिप हो गई थी। इसके बाद इंजीनियरों ने तीन घंटे तक सिस्टम को देखने के बाद यूनिट को फिर चालू किया। लेकिन, यूनिट के बॉयलर से टरबाइन तक जाने वाली स्टीम लाइन सुबह 9 बजे टूटकर गिर गई। इसके साथ सपोर्ट में लगे करीब 40 हैंगर भी टूट गए। इससे पूरी मशीनरी ठप हो गई। आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीआरएच लाइन टूटने के कारणों की जांच शुरू की। चीफ इंजीनियर एसएस मीणा ने कहा कि प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी बीजीआर के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है, लेकिन यह लाखों में है। इसे फिर से ठीक करके चालू करने में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा।

पहलीबार हुई बड़ी घटना:

संचालनके समय तकनीक गड़बड़ी के चलते सुपर थर्मल पावर प्लांट में पहली बार इतनी बड़ी घटना हुई है। इससे नियमित बिजली उत्पादन को करारा झटका लगा है। हादसे से पूरी मैटलिक लाइन डिसलोकेट हो चुकी है। घटना के बाद से ही चाइनीज इंजीनियर, निर्माण कंपनी बीजीआर और आरयूवीएनएल के अभियंता मौके पर जुटे हुए हैं।

झटका लगने से हुआ हादसा

^स्टीमलाइन में झटका लगने की वजह से पाइप लाइन डैमेज हो गई है। हैंगर टूटने से लाइन चार से पांच फीट नीचे गई है। काफी संख्या में हैंगर टूट गए हैं, जो मंगवाने पड़ेंगे। संचालन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये घटना घटी है। इसको सही करने में कम से कम 20 दिन लगेंगे। -एसएसमीणा, चीफइंजीनियर

झालावाड़. थर्मलमें टूटी पाइप लाइन।