पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कण-कण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कण-कण

कंपकंपाया

इसलिए बढ़ी ठंड

पहाड़ोंमें बर्फबारी हो रही है। उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। अभी यह बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।

श्रीगंगानगर सबसे ठंडा

शहरअधिकतम न्यूनतम

श्रीगंगानगर19.7 6.1

फतेहपुर 23.4 6.8

चूरू 23.2 09.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिजली गिरने से 5 की मौत: बारां जिलेमें शुक्रवार शनिवार के दरमियान हुई मावठ, ओलावृष्टि बिजली गिरने से जनहानि हुई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम को शिवजी (30) पुत्र सोनया सहरिया, नाहरगढ़ क्षेत्र के कुंडी गांव में श्योपाल (55) पुत्र धन्नालाल माली, सारथल के पास चारपुरा गांव में गोपाल भील (30) पुत्र बिशनलाल, किशनगंज क्षेत्र के दिगोदपार गांव के समीप धन्नालाल (65) पुत्र रामनाथ काछी तथा केदारकुई गांव में प्राण सिंह (18) पुत्र अनारसिंह की बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।

यहां ओले-बारिश

कोटाके आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई। बारां में शाहाबाद नाहरगढ़ क्षेत्र में कई जगह एनिकट, रपट पुलियाओं पर चादर चली।

जयपुर | प्रदेशमें लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बारिश हुई और ओले गिरे। कई शहरों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर शीतलहर चलती रही। कुछ जगह कोहरा भी छाया रहा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट गई। ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। जयपुर शहर में दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में रहा और ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। जयपुर में न्यूनतम पारा 14.4 रहा।

सीकर की सूखी रेवासा झील में मिट्‌टी पर जमी ओस। फोटो - ओमप्रकाशशर्मा

प्रदेश में बारिश-ओले