पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग की टीम पर हमला

वन विभाग की टीम पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके जूनापानी के जंगल में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर 10-12 ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में जीप का शीशा टूटने के साथ एक वनरक्षक घायल हो गया। हालात को देखते हुए टीम के लोग बचकर भाग निकले। इस दौरान एक हमलावर को पहचान लिया। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ने सदर थाने में पहुंचकर एक नामजद 11 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी संजू कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह जूनापानी वन क्षेत्र में अवैध खनन करने के बारे में पता चला था। इस पर टीम के साथ कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पहुंचे, तो गड्ढे में अवैध खनन करके निकाली फर्शी अन्य पत्थर जमे हुए मिले। इस पर उनको घन से तोड़कर नष्ट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में 10-12 ग्रामीण एकत्र होकर आए। इनमें से ज्यादातर लोगों ने चेहरों पर कपड़े बांध रखे थे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में सरकारी वाहन का शीशा टूट गया और वनरक्षक सुरेंद्र सिंह का बायां हाथ जख्मी हो गया। स्थिति को देखते हुए टीम वहां से बचकर भाग निकली। वन रक्षक ने एक हमलावर जूनापानी निवासी तेजा उर्फ तेजू बंजारा पुत्र अमरलाल को पहचान लिया। इसके बाद सदर थाने पहुंचकर तेजा बंजारा अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

झालावाड़. घायल वनकर्मी।