पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा देने जा रहे छात्र को बस ने मारी टक्कर

परीक्षा देने जा रहे छात्र को बस ने मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके मेसर गांव से शनिवार को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देने जा रहे 11वीं के छात्र की बस की टक्कर से मौत हो गई। इससे गांव समेत स्कूल में भी शोक छा गया।

पुलिस के अनुसार मेसर गांव निवासी रविकुमार उर्फ राहुल (19) पुत्र मोहनलाल राठौर असनावर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 11 वीं का छात्र था। शनिवार को हिंदी का पेपर देने के लिए वह साढ़े 12 बजे गांव से स्कूल के लिए साइकिल से रवाना हुआ था। जैसे ही वह गावड़ी-मेसर लिंक रोड से नेशनल हाइवे पर आया, पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस के चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसका पता चलने पर छात्र को अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रैफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर रोडवेज बस को जब्त कर लिया है। उधर, दुर्घटना से गांव में शोक छा गया। दुर्घटना के बारे में जिसने भी सुना, पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर ढांढस बंधाया। िकसी को दुर्घटना के बारे में सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा था। सभी दुर्घटना के बारे में ही चर्चा कर रहे थे।

प्रतिभाशालीथा रवि

असनावरराजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रवि कुमार राठौर प्रतिभाशाली और होशियार छात्र था। दुर्घटना में मौत की खबर से शोक छा गया। गमगीन माहौल में ही स्कूल में परीक्षा भी हुई।

रवि कुमार(फाइल फोटो)

असनावर. दुर्घटना के बाद पुिलस द्वारा जब्त की गई बस।