पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल का किया निरीक्षण

अस्पताल का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डग| कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को सीएमएचओ साजिद खान ने निरीक्षण किया। इसके तहत जेएस वार्ड, लैब, ऑपरेशन थिएटर तथा नसबंदी केंद्र की व्यवस्थाएं देखी गई। नसबंदी केंद्र में 12 महिला तथा दो पुरुष नसबंदी की गई। इस दौरान सीएमएचओ ने बैठक भी ली। इसमें कम उपलब्धि वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों को नोटिस जारी किए गए। टीकाकरण कार्यक्रम के लक्ष्य प्राप्ति के लिए पाबंद किया गया। बैठक में कुष्ठ रोग की कार्यशाला भी लगाई गई। इसमें झालावाड़ की आशाओं को प्रशिक्षण दिया।