- Hindi News
- पीजी कॉलेज में महिला सप्ताह के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
पीजी कॉलेज में महिला सप्ताह के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
राजकीयकॉलेज के महिला प्रकोष्ठ के महिला सप्ताह के समापन दिवस पर शनिवार को वाद विवाद, नारा लेखन एवं पोस्टर लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बी भारतीय ने की जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डा.सुनील भार्गव ने की। इस अवसर पर आज की आत्मनिर्भर महिलाओं से परिवार टूट रहे हैं विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता की रोचकता इतनी बड़ी की व्याख्याता भी पक्ष विपक्ष के खेमे में बंट कर अपने तर्क देते हुए दिखाई दिए। करीब तीन घंटे चली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष सैनी, द्वितीय सुरेंद्र कुमार नागर रहे। विपक्ष में प्रथम गौरी कुमारी शर्मा, द्वितीय लक्ष्मीबाई मीणा रहे। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक डा.अनिता वर्मा, डाॅ.नीलम पालीवाल, डाॅ.राजेश शर्मा ने अपनी राय सदन के सामने रखी। कार्यक्रम में व्याख्याता डा.फूलसिंह गुर्जर, डा.वीपी सिंह, डाॅ.प्रणव देव सहित कई ने विचार व्यक्त किए। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम मीनू कुमारी, द्वितीय अनिता नागर और तृतीय खुशबू हाड़ा रही। पोस्टर लेखन में प्रथम शीला कुमारी, द्वितीय खुश्बू हाड़ा और तृतीय मनीष कुमार सैनी रहे। डाॅ.सज्जन पोसवाल सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
झालावाड़. महिला सप्ताह के समापन समारोह में उपस्थित विद्यार्थी और व्याख्याता।