पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच और जिलों में चलेगा फ्लोरोसिस नियंत्रण प्रोग्राम

पांच और जिलों में चलेगा फ्लोरोसिस नियंत्रण प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर . केन्द्र सरकार ने राजस्थान के पांच और जिलों में फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम चलाने की मंजूरी दे दी है। नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेन्टेशन एंड कंट्रोल ऑफ फ्लोरोसिस के तहत शामिल जिलों में करौली, चित्तौडगढ, गंगानगर, झालावाड़ एवं झूंझुनूं हैं। पहले से 18 जिलों के जुड़ने के बाद अब 23 जिले हो गए हैं। केंद्र ने पहली किश्त के रूप में पांचों जिले के लिए 75 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। स्टेट नोडल अधिकारी (फ्लोरोसिस कार्यक्रम) डॉ.रामावतार जायसवाल ने बताया कि पांच और जिलों में मंजूरी मिलने के बाद पानी में फ्लोराइड की मात्रा की जांच करके फ्लोरोसिस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकेगा। प्रोग्राम के तहत पहले सर्वे कराया जाएगा तथा बीमारी से पीड़ित चिह्नित मरीजों का इलाज किया जाएगा।