पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्‌टी की सजीवता के प्रति जागरुकता लाएं

मिट्‌टी की सजीवता के प्रति जागरुकता लाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| उद्यानिकीएवं वानिकी महाविद्यालय में सोसायटी फॉर एन्वायरमेंट एंड डवलमेंट सोसायटी दिल्ली की ओर से मिट्टी संरक्षण पर लगाई तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में डॉ. एमएस आचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने प्रतिभागियों को यह संदेश विद्यार्थियों किसानों में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को मिटटी के नमूनों की जांच करना सिखाएं। इससे लोगों में मिटटी की सजीवता के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। इससे पूर्व सोसायटी के निदेशक डॉ. ललित मोहन ने कंपोस्ट वर्मी कम्पोस्टिंग, डॉ. प्रेरक भटनागर ने फल उत्पादन में मिटटी का महत्व डॉ. सीके आर्य ने मिटटी एवं जल संरक्षण विधियों की जानकारी दी। सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. रेखा सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को मिटटी के नमूनों की जांच करने के तरीकों से अवगत कराया। कोटा कृषि विश्व विद्यालय के डॉ. आरएल सुवालता ने मिटटी के तत्वों फसलों पर उनके प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया। सभी प्रतिभागियों को मिटटी की जांच करने के किट दिए गए। संस्थान के जिला नोडल ऑफिसर अशोक कश्यप ने आभार व्यक्त किया।

>झालावाड़. मृदा संरक्षण प्रशिक्षण के सहभागियों को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।