पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झालावाड़ टीम की जीत की हैट्रिक

झालावाड़ टीम की जीत की हैट्रिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ टीम की जीत की हैट्रिक

झालावाड़|राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन के छात्रों ने जिला स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता तीसरी बार जीत कर जीत की हेट्रिक बनाई है। प्रभारी सीताराम मीणा ने बताया कि छात्र लगातार जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते है। विद्यार्थियों के सम्मान में एक सादा समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्रसिंह गौड़ थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिश्रम का फल मीणा होता है। अध्ययन के साथ-साथ क्रीड़ा के महत्व को बताया। गौड़ ने विजेता खिलाड़ियों की टीम का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पारी प्रभारी जवाहरसिंह चंद्रावत व्याख्याता बालचंद कारपेंटर, हेमंत कुमार शर्मा, सादिक अली खान, रजनी शर्मा, ने विचार व्यक्त किए। संचालन गोपाल कृष्ण दुबे ने किया।

पेंशनरसमाज कल देगा ज्ञापन

झालावाड़|पेंशनरसमाजकी ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन कलेक्टर को दिया जाएगा। राजस्थान पेंशनर समाज के जिला मंत्री रामसिंह सोलंकी ने बताया कि जिलाध्यक्ष भंवरसिंह राजावत के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें राज्य के पेंशनरों की समस्याएं उनके निराकरण के लिए प्रदेश स्तर पर तैयार 25 सूत्रीय मांगें रखी जाएंगी। इसको लेकर जिले के सभी पेंशनर्स को 15 सितंबर को दोपहर ढाई बजे स्थानीय कार्यालय में उपिस्थत होने की अपील की गई है।

वनमहोत्सव 16 को

झालावाड़|केजीएनएमइंस्टीटयूट की ओर से 16 सितंबर को वन महोत्सव एवं पौधरोपण समारोह मनाया जाएगा। इसके तहत संस्था के छात्र-छात्राएं स्टाफ पौधरोपण कर इनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में सभी से भाग लेने की अपील की गई है।

कोर्टपरिसर में किया पौधरोपण

झालावाड़|राष्ट्रीयविधिकसेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सैशन न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शनिवार को एडीआर भवन एवं कोर्ट परिसर में पौधरोपण किया गया। संघन पौधरोपण अभियान के तहत जिला एवं सैशन न्यायाधीश ईश्वर जयपाल, विशिष्ट न्यायाधीश एससीएसटी प्ररकण अशोक चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कटारा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर प्रसाद गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट सरोज सींवर, जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। इस