पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बड़ी वारदातों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किल, किसी में भी नहीं मिली कामयाबी

कोटाके आर्य समाज रोड निवासी दवा व्यवसायी गोपेश खत्री से कलेक्शन करके लौटते समय तीन धार-मंडावर मार्ग पर 22 सितंबर को हुई 8 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने दो दिन पहले अहम सुराग मिलने का दावा किया था, लेकिन अभी तक लुटेरे नामजद नहीं हुए हैं। लुटेरे रुपयों समेत मोबाइल, अंगूठी और गाड़ी छीन ले गए थे। तब से अनुसंधान चल रहा है।

18 सितंबर को पूर्व उपसरपंच की हत्या

पाडलियाग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच दल की रुंडी गांव निवासी नारायण सिंह (55) की 18 सितंबर को चौमहला से अपने गांव लौटते समय रास्ते में पाडलिया तिराहे पर घात लगाकर बैठे लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए तीन अनुभवी एसएचओ की संयुक्त टीम बनाई गई थी, लेकिन इसमें अभी सफलता नहीं मिली है।

जंगल में मां-बेटी की हत्या

सारोलाक्षेत्र के बरेड़ी के जंगल में 9 सितंबर को हुए मां-बेटी के डबल मर्डर के समय से लापता नयागांव निवासी देवकरण को तलाशने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है, जो अनुसंधान कर रही है। कुछ दिनों पहले जंगल में लापता व्यक्ति के दिखाई देने की बात भी सामने आई है। इससे उम्मीद है कि वह आस-पास जंगल में ही हो सकता है। इसलिए अब उसकी क्षेत्र के जंगल में तलाश की जा रही है।

भास्कर न्यूज| झालावाड़

जिलेमें 9 से 22 सितंबर तक हुई तीन बढ़ी घटनाओं दवा व्यवसायी से 8 लाख की लूट, उप सरपंच की हत्या और डबल मर्डर के समय से लापता हुए व्यक्ति के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। स्पेशल और संयुक्त टीमें बनाकर तमाम तरह के प्रयास करने पर भी इनमें सफलता नहीं मिल सकी। इससे मुश्किलें बढ़ गई है। अब पुलिस का दावा है कि तीनों घटनाओं के अहम सुराग मिल गए है, शीघ्र ही इनमें कामयाबी की उम्मीद है।

^इन तीनों घटनाओं को गंभीरता से लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। अहम क्लू मिलने से इनके खुलासे करने के नजदीक पहुंच गए हैं। शीघ्र ही इनमें सफलता मिलने की उम्मीद है। राहुलबारहट, एसपी