पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्‌टी ढहने से महिला घायल

मिट्‌टी ढहने से महिला घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनवाड़| कस्बेके पास नांगली नदी के किनारे शुक्रवार को खुदाई करते समय मिट्टी का टीला ढहने से महिला दब गई, जिसे ग्रामीणों की मदद से निकाल कर अस्पताल लेकर आए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया।

मांगीबाई और बहू पिंकी नागर शाम को 5 बजे घर की लिपाई पुताई के लिए नांगली नदी के किनारे मिट्टी लेने के लिए गईं थी। खुदाई करते समय ऊपर से मिट्टी का टीला ढहने से पिंकी नागर उसमें दब गई। अचानक हुए हादसे से सास घबरा गई। सास के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीण दौड़कर आए और तुरंत मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे कार से अस्पताल पहुंचाया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया।