- Hindi News
- रात्रि चौपालों में भी जांची जाएगी लोगों की सेहत
रात्रि चौपालों में भी जांची जाएगी लोगों की सेहत
जिलेमें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव सामने आने के बाद बचाव जागरूकता के कार्य तेज हो गए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद रात्रि चौपालों में भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए वहां डॉक्टर की डयूटी लगाई जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक के निर्देशानुसार स्वाइन फ्लू रोग की गंभीरता एवं आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए रात्रि चौपालों में भी आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए निशुल्क दवा मौके पर ही वितरित की जाएगी तथा स्वाइन फ्लू के बचाव संबंधी स्वास्थ्य शिक्षा तथा प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की जाएगी ताकि आमजन कोे जागरुक किया जा सकेे। इस संदर्भ में 11 फरवरी को ग्राम पंचायत तलावली, पंचायत समिति डग में रात्रि चौपाल में भी डाॅ. मनोज गर्ग द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बडे़ शहरों से आया स्वाइन फ्लू
जिलेमें स्वाइन फ्लू से ग्रसित रोगियों की हिस्ट्री लेने पर सामने आया है कि वे अधिकांश पडौसी राज्य, बडे़ शहराें से आए या सार्वजनिक स्थानों पर भोज करने गए थे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग झालावाड़ आमजन से अपील करता है कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले स्थानाें एवं वैवाहिक स्थलाें पर जाने से बचे क्योंकि स्वाइन फ्लू का संक्रमण व्यक्ति से व्यक्तियों में फैलता है।
घर-घरकराया करवाया सर्वे
रायपुर.स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग 5 फरवरी से घर-घर सर्वे करवाकर स्लाइडें बनवा रहा है। ब्लाक सीएमएचओ डा मुकेश बंसल ने बताया कि ब्लॉक के 44 सब सेंटर के अन्तर्गत 384 मकानों का सर्वे किया गया। जिसमें एएनएम आशा सहयोगिनियों के द्वारा 613 सर्दी-जुकाम के मरीजों को सीएचसी से दवाइयों का वितरण किया गया। सर्वे में सत्तर स्लाइडें बनाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है।
स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके
घरसे बाहर निकलने से पहले पोष्टिक भोजन या गरिष्ठ नाश्ता खाने के बाद ही निकलें तथा मुंह पर रुमाल बांध कर रखे। रुमाल को दिन में कम से कम दो बार साबुन पानी से अवश्य धोवें साथ ही बाहर से घर आने पर कुछ खाने से पहले साबुन पानी से हाथ अवश्य धोवें। यदि संभव हो तो वस्त्रों को गर्म पानी में उबाल लें।
झालावाड़. स्वाइन फ्ल्यू को लेकर स्वास्थ्य भवन पर लगाया गया गुब्बारा।