युवक के पेट में चाकू घोंपा
झालावाड़. शहरके पुराने पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में विवाद के चलते दो जनों ने एक युवक से मारपीट कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिसे गंभीर हालत में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया है।
सीआई सुनील कुमार ने बताया कि पुराना पोस्ट ऑफिस क्षेत्र निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र इंद्रसिंह लोधा घर के पास स्थित बाड़े से दोपहर 3 बजे करीब बाहर आया था। उसी समय मोहल्ले के ही रजनीश सुमन उर्फ भूरिया छोटू सुमन गए। इन दोनों ने उससे मारपीट की। इस दौरान भूरिया ने चाकू से वार किया, जो उसके पेट लगा। वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है।