- Hindi News
- परिषद के कर्मचारी ने जमाया सरकारी जमीन पर कब्जा
परिषद के कर्मचारी ने जमाया सरकारी जमीन पर कब्जा
जबसय्या भये कोतवाल तो डर काहे का वाली कहावत यहां नगरपरिषद में चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। नगरपरिषद में जो कर्मचारी भूमि शाखा का काम संभालता है, उसी ने ही सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। यही नहीं उसने खाली भूमि देखकर वहां पर दीवार चुनवाने का काम शुरू किया, लेकिन बाद में नगरपरिषद को इस मामले की शिकायत हुई तब जाकर काम रुकवाया गया। यहां नगरपरिषद में सालों से भूमि शाखा का काम देख रहे कर्मचारी कैलाश पुष्पद ने अपने जवाहर कॉलोनी स्थित मकान के आसपास की सरकारी भूमि को भी हथियाना शुरू कर दिया। उसने जमीन को कब्जे में लेकर उस पर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कर दिया। नगरपरिषद आयुक्त को लाेगों ने इसकी शिकायत दी, तो उन्होंने इसकी जांच करवाने का काम शुरू किया। जांच में पता चला कि नगरपरिषद का कर्मचारी ही खुद सरकारी भूमि को हथियाने में लगा हुआ है। इस पर आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से जवाहर कॉलोनी में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर चल रहे बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को रुकवाकर काम बंद करवा दिया। इसी के साथ ही आगे से सरकारी भूमि पर कब्जे नहीं करने की हिदायत भी दी।
औरभी खुल सकते हैं मामले
नगरपरिषदमें भूमि शाखा में सालों से कैलाश पुष्पद ही लगे हुए हैं। लोगों ने मांग की है कि इनके अन्य मामलों की भी जांच होनी चाहिए क्योंकि पहले भी शहर के कई मोहल्लों में इनके प्लॉट होने और सरकारी भूमि को हथियाने जैसे मामलों की शिकायत हो चुकी है। हालांकि नगरपरिषद ने इन शिकायतों पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है।
^ सालों से जवाहर कॉलाेनी में मेरे मकान के पास एक खाली प्लॉट मेरे कब्जे में था। इसकी बाउंड्रीवाल करवाने लगा था, लेकिन परिषद की ओर से नोटिस मिलते ही काम बंद करवा दिया है। कैलाशपुष्पद, कर्मचारी नगरपरिषद
^नगरपरिषद के कर्मचारी कैलाश पुष्पद ने यहां जवाहर कॉलोनी में सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इसको नोटिस देकर काम रुकवा दिया है। रामनारायणबड़गुर्जर, आयुक्त, नगरपरिषद, झालावाड़