युवती को भगाकर ले गया
झालावाड़| क्षेत्रके लुहारिया दह गांव से बुधवार शाम को युवती को मध्यप्रदेश क्षेत्र का युवक अपने साथ भगाकर ले गया। इस मामले में महिला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार लुहारिया निवासी गब्बा बंजारा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मध्यप्रदेश रामपुरा थाना क्षेत्र के जमालपुरा गांव निवासी पिंटू बंजारा पुत्र जयसिंह उसके बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है।