स्वास्थ्य शिविर में 265 का पंजीकरण
ग्रामीणक्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरुकता एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए कलमंडीकलां में कुलधरा फाउंडेशन की ओर से यस बैंक के सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अनिल कोतमरे ने अर्थ माइक्रोफाइनेंस की ओर से महिलाओं के अधिकारों, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं वित्तीय साक्षरता प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। ग्राम स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण स्वस्थ्य भारत निर्माण के लिए किए गए प्रयासों को सराहा। अध्यक्षता विकास अधिकारी भेमसिंह ने की। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के डा.रिंकेश, डा.आर डी माथुर, महिला रोग विशेषज्ञ डा.ललिता माथुर सहित कई ने विचार व्यक्त किए। कुलधरा फाउंडेशन के निदेशक कुलदीप अरोडा ने बताया कि इस शिविर में 265 महिलाओं, बच्चों पुरुषों का पंजीकरण कराया गया। इससे पहले दुर्गपुरा में 306 पंजीकरण किया गया। अगला हेल्थ कैम्प शनिवार को झूमकी में आयोजित करवाया जाएगा। इन्हें निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।