गायत्री शक्ति पीठ पर काढ़ा वितरण आज
झालावाड़| गायत्रीशक्ति पीठ पर शुक्रवार को सुबह 7 से 8 बजे तक तीन दिन तक स्वाइन फ्लू रोगी काढ़ा पिलाया जाएगा। पीठ के प्रवक्ता ओम पाठक ने बताया कि स्वाइन फ्लू के बचाव का काढ़ा शुक्रवार से रविवार तक प्रतिदिन सुबह एक घंटे काढे़ का वितरण किया जाएगा। यह काढ़ा आयुर्वेदिक उप वैद्य के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। थर्मल कॉलोनी में भी शुक्रवार को एक दिन के लिए काढ़ा वितरित किया जाएगा। रविवार को सुबह गढ़ पार्क और खेल संकुल में भी काढ़ा वितरित किया जाएगा।