सरपंच का निर्वाचन निरस्त करने की मांग
झालावाड़| पंचायतसमिति आसलपुर में सरपंच पद पर फर्जी अंकतालिका के प्रयोग से चुनाव लड़ने की शिकायत करते हुए कलेक्टर को सरपंच पद से हटाने की मांग की। ददलाई निवासी मंजूलता भील ने बताया कि यहां सरपंच की मार्कशीट फर्जी तरीके से बनवाई गई है। सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भी मार्कशीट को निकलवाया गया है। सरपंच को हटाया जाए।