पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थायीकरण और ग्रेड पे के लिए हड़ताल

स्थायीकरण और ग्रेड पे के लिए हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सोसायटी के करीब ढाई सौ कर्मचारियों ने रविवार को भी दो घंटे काम का बहिष्कार किया। इससे चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि संडे होने के कारण दो घंटे अस्पताल खुलने से मरीजों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा, लेकिन सोमवार को कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का निर्णय ले लिया है। इससे चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप हो जाएंगी। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था का दावा किया है।

मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के कर्मचारी महासंघ ने अपने स्थायीकरण, ग्रेड पे के अनुसार वेतन की मांग को लेकर रविवार को दो घंटे काम का बहिष्कार किया। 9 बजे अस्पताल खुला और 10 बजे सभी कर्मचारी बीच में ही काम छोड़कर चले गए। इस पर ठेके के कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली, लेकिन कई मरीजों ने उनसे इलाज कराने में आनाकानी की। जनाना अस्पताल में जब लोग अपने मासूम बच्चों को टीका लगवाने गए, तो वहां बैठे एक कर्मचारी ने खुद कह दिया कि अभी हड़ताल है थोड़ी देर बाद आना। इसके बाद अस्पताल बंद हो गया। यही हाल शनिवार को भी था। क्योंकि ठेके के कई कर्मचारियों को बच्चों को टीका लगाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में कोई मुश्किल में नहीं पड़ना चाहता था। यही हाल दूसरे वार्डों का भी था।

>झालावाड़. अस्पताल में जांच के लिए सैंपल देते मरीज।

दो अस्पताल और 105 कर्मचारी

इनदिनों वार्ड मरीजों से फुल है। मरीज इतने रहे है कि बेड कम पड़ रहे है। अस्पताल प्रशासन को बैंचे लगाकर मरीजों की भर्ती की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसे में एसआरजी अस्पताल जनाना अस्पताल में सोमवार को सोसायटी के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहने पर 105 कर्मचारियों को दोनों अस्पताल संभालना पडे़गा। जबकि अन्य दिनों में यही काम 361 कर्मचारी संभालते थे।



^सोसायटी के कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया है, इसमें सोमवार को उन्होंने सामूहिक अवकश पर रहने का निर्णय लिया है। उनके सामूहिक अवकाश पर रहने से थोड़ी परेशानी होगी,लेकिन हमने वैकल्पिक व्यवस्था की है। दोनों अस्पतालों में मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डॉ.एससी गुप्ता, अस्पतालअधीक्षक

30 तक निर्णय नहीं तो करेंगे बेमियादी हड़ताल

कर्मचारीमहासंघ के सदस्यों ने रविवार को अस्पताल प्रशासन को दिए ज्ञापन में बताया कि 30 सितंबर को शासकीय मंडल की बैठक होने वाली है। अगर कर्मचारिय