- Hindi News
- हैसियत प्रमाण पत्र पेश नहीं करने पर जेल भेजा
हैसियत प्रमाण पत्र पेश नहीं करने पर जेल भेजा
असनावर| कस्बेके बीएसएनएल ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर तहसीलदार के सामने पेश किया गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार एनएच 12 पर मां राता देवी मार्ग पर शनिवार शाम कार्य कर रहे समिति के सदस्य से इस कर्मचारी ने अपशब्द कह दिए। इससे कुछ देर बाद अध्यक्ष महेंद्र जैन की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। इन लोगों ने कहा कर्मचारी के गलत व्यवहार से लोग आहत हुए हैं। इस पर उसे शांति भंग के आरोप में पकड़कर ले आए।
रविवार को उसे तहसीलदार के सामने पेश किया, जिससे जमानत के लिए एक लाख रुपए का हैसियत प्रमाण पत्र पेश करने को कहा। एेसा नहीं करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।
जहरके असर से महिला की मौत झालावाड़: कनवासक्षेत्र के मोहनपुरा गांव की महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सुरेश बाई प|ी महेंद्र ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए थे। यहां उसने दम तोड़ दिया।
दुर्घटनामें घायल की मृत्यु: झालावाड़. सुसनेर(मप्र)में सड़क दुर्घटना में गंभीर व्यक्ति की अस्पताल लाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार आगर निवासी पंचम पुत्र किशनलाल की इस हादसे में मौत हो गई।