दरगाह पर गांठों की रस्म अदा की
झालावाड़| गागरोनस्थित हजरत मिट्ठे महावली की दरगाह पर उर्स के सिलसिले में गांठों की रस्म अदा की गई। इस मौके पर फातेहा पढ़कर दुआएं मांगी गई। दरगाह खादिमान कमेटी के तत्वाधान में हर साल उर्स के पहले गुड़-लच्छे पर फातेहा पढ़कर गांठों की रस्म अदा की जाती है। हाजी सखावत अली की अगवाई में आस्ताने पर यह रस्म अदा की गई। इसके एक माह बाद उर्स प्रारंभ होगा। इस दौरान यहां पर सादिक अली खुरासानी, शरीफ अहमद, मिट्ठू खां, आदिल, नसीम, मोहम्मद रमजान समेत कई लोग उपस्थित थे।
> झालावाड़. उर्स की तैयारियों के चलते दरगाह पर किया जा रहा रंग-रोगन।