- Hindi News
- मोबाइल से विद्यार्थी मित्रों को संबोिधत किया
मोबाइल से विद्यार्थी मित्रों को संबोिधत किया
मोबाइल से विद्यार्थी मित्रों को संबोिधत किया
झालावाड़| विद्यार्थीमित्र शिक्षक संघ की बैठक गढ़ पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र नागर ने की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने अपना संबोधन मोबाइल के माध्यम से सभी विद्यार्थी मित्रों को दिया। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही विद्यार्थी मित्रों का सरकारी सेवाओं में समायोजन करेगी। इस अवसर पर सचिव दिनेश जैन सहित कई ने विचार व्यक्त किए।
रासेयोशिविर में दी जानकारी
झालावाड़|राजकीय उच्चमाध्यमिक स्कूल झालावाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह गौड़ ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। शिविर के द्वितीय चरण में छात्रों ने नवीन भवन परिसर में झाडियों की सफाई की। इस अवसर पर व्याख्याता सादिक अली खान, सीताराम मीणा सहित अन्य उपस्थित थे।
देवनारायणस्कूटी योजना के आवेदन मांगे
झालावाड़|राजकीय कॉलेजमें विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को देवनारायण स्कूटी योजना और प्रोत्साहन राशि योजना के आवेदन 30 सितंबर तक मांगे गए हैं। व्याख्याता प्रणव देव ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देश पर कॉलेज में अध्ययनरत विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष में एसबीसी की छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी। जबकि द्वितीय,तृतीय वर्ष में एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ लेना चाहिए।
पेशनरभी भेजेंगे आर्थिक मदद
झालावाड़|राजस्थान पेंशनरसमाज द्वारा जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक विपदा के लिए आर्थिक सहायता भेजने का निर्णय लिया है। पेंशनर समाज के जिला मंत्री रामसिंह सोलंकी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार झालावाड़ शाखा से भी धन राशि एकत्र कर 15 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री सहायता कोष में भिजवानी है। उन्होंने सभी पेंशनर से अपील की कि कार्यालय में राशि जमा कराकर सहयोग प्रदान करे।
न्यूज़ इनबॉक्स
> झालावाड़.गढ़ पार्क में हुई बैठक में मौजूद विद्यार्थी मित्र।