- Hindi News
- सामूहिक नृत्य और लाफ्टर शो में दिखाया बच्चों ने टेलेंट
सामूहिक नृत्य और लाफ्टर शो में दिखाया बच्चों ने टेलेंट
अग्रवालसमाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन महाराज के जयंती महोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेमीचंद गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि अरविंद अग्रवाल सतीश गुप्ता थे। अध्यक्षता विमल जैन कोटा वाला ने की। सबसे पहले अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट किए गए।
समारोह में सामूहिक एकल नृत्य, लाफ्टर शो, फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। इसमें समाज के बालक बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बच्चों द्वारा एकल सामूहिक नृत्य में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। किसी ने धार्मिक भजनों में तो किसी ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर अपना टेलेंट दिया। इसी प्रकार लाफ्टर में भी कलाकरों ने उपस्थित श्रोताओं को जमकर हंसाया। महिला मंडल सचिव वंदना बंसल ने बताया कि महिलाओं युवतियों ने संब्जियों एवं फ्रूट से फ्लावर पोट प्रतियोगिता में प्रथम नीता गोयल, द्वितीय शिखा अग्रवाल रही। इसी प्रकार दिए गए सामानों को शानदार सजाकर पैकिंग में प्रथम सरिता बंसल, द्वितीय अदिति अग्रवाल रही। बर्थ डे कार्ड बनाओं के बालक वर्ग में प्रथम तन्मय, द्वितीय आदित्य रहे। बालिका में श्रेया बंसल, द्वितीय वेदिका अग्रवाल रही। बेकार को आकार दो में बालिका में श्रेया बंसल शिवानी प्रथम प्रथम इशिता अग्रवाल द्वितीय रही। बालक वर्ग में गिरीश तोदी प्रथम पथमेश द्वितीय रहे। इसी प्रकार तीन टांग दौड़ महिला वर्ग में प्रथम आयुषी एवं प्रियंका गर्ग प्रथम, अदिती अग्रवाल शुभांगी अग्रवाल द्वितीय, बालिका वर्ग में श्रेया बंसल एवं भाविनी तोदी प्रथम परिधी एवं रिद्धी तथा प्रांजल एवं अंजनी द्वितीय रही। गोला फेंक महिला वर्ग में लीना सिंघल प्रथम, सरिता बंसल द्बितीय, बालिका वर्ग में कृष्णा गर्ग प्रथम रिद्धी अग्रवाल द्वितीय, बालक वर्ग में लक्ष्य अग्रवाल प्रथम क्षितिज गुप्त द्वितीय, पुरुष वर्ग में शुभम अग्रवाल प्रथम एवं विनायक अग्रवाल द्वितीय रहे। इसी टोपी उसके सर में महिला वर्ग में शैफाली प्रथम, प्रगति द्वितीय, बालिका वर्ग में रिमझिम प्रथम, परिधी, बालक वर्ग में प्रतीक प्रथम, क्षितिज अग्रवाल द्धितीय रहे।
> झालावाड़. अग्रसेन जयंती समारोह में डांस करते बच्चे।