बैच 2014 2010 ने जीते फुटबाल मैच
झालावाड़मेडिकल कॉलेज में फुटबाल प्रीमियम लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच एमबीबीएस बैच 2014 2011 के बीच खेला गया। इसमें 2014 विजेता रहे। इसी प्रकार शाम को हुए दूसरी मैच में 2010 बैच ने 2011 को हराया। दोनों ही मैच रोमांचक रहे।
पहला मैच रविवार सुबह बैच 2014 2011 के बीच खेला गया। दर्शक के रूप में मैच देखने आए मेडिकोज ने हूटिंग कर अपनी-अपनी टीमों का हौसला बढ़ाया। बैच 2014 से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल किए, जबकि बैच 2011 की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार 2014 बैच ने 3-0 से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच मनोज परमार रहे। उनको सर्जरी विभाग के सह आचार्य डॉ. अशोक शर्मा ने मैन आफ मैच का खिलाफ दिया।
दूसरा मुकाबला बैच 2010 2011 के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी रोमांच भरा रहा। इस मैच में बैच 2010 ने 2011 को 3-0 से हराया। इस मैच में मैन ऑफ मैच देववृत मजुमदार रहे। खेल प्रवक्ता राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मैच रैफरी की भूमिका प्रशिक्षक विकास गुप्ता ने निभाई।
मनोहरथाना|कस्बेमें रविवार को 59 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रामकिशोर मीणा ने ध्वज चढ़ाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं से खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की।
प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। नगर में यह प्रतियोगिता चार दिनों तक आयोजित की जाएगी इसमें ऊंची कूद, लंबी कूद, तश्तरी फेंक तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उद्घाटन के समय तक यहां 25 स्कूलों की टीमें पहुंच चुकी हेै जिनके ठहरने, भोजन, सुरक्षा की व्यवस्था राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल द्वारा कि गई है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्यारेलाल तंवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नीतिराज सिंह उपस्थित थे। यह जानकारी खेल संयोजक रतनलाल मीणा ने दी।
डग.कस्बेविद्या भारती चित्तौड़ द्वारा संचालित सौंधवाड़ एकल परियोजना के डग चौमहला तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सेठ श्री कृष्णचन्द्र आदर्श विद्या मंदिर में हुआ। परियोजना प्रभारी सूरजमल नागर ने बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित सौंधवाड़ क्षेत्र में सरस्वती शिशु शिक्षा केन्द्र की स्थापना 2005 में हुई जिला झालावाड़ में 31 स्थानों पर 1075 भाई बहन अध्ययन कर रहे हैं केन्द्र के माध्यम से खेल कूद प्