- Hindi News
- फोरलेन सीसी रोड से निखरेगा हमारे शहर का लुक
फोरलेन सीसी रोड से निखरेगा हमारे शहर का लुक
शहरमें एनएच 12 पर मेट्रो सिटी की तर्ज पर सीसी फोरलेन रोड बनने से शहर का लुुक निखरेगा। एम 40 ग्रेड के डिवाइडर रोड और पटरी बनने से दोनाें तरफ ट्रेफिक चलेगा। इसकी सुंदरता के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में प्रशासन ने मॉनिटरिंग कमेटी बनाकर आवश्यक प्रयास करने को कहा है। करीब साढ़े किमी लंबे रोड के लिए जयपुर में टेंडर किए जा चुके हैं। इसका शीघ्र ही इसका काम प्रारंभ होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र से खंडिया तक बनने वाले सीसी फोरलेन समेत रोड 36 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण में रही बाधाओं को दूर करने के लिए अब कदम उठाए जाएंगे। इससे वर्तमान रोड के आस-पास के निर्माण धराशाई होंगे। खासकर मामा-भांजा चौराहा से गायत्री कॉलोनी क्षेत्र में मशक्कत करनी पड़ सकती है। खंडिया की पुलिया को रोड की डिजाइन के बराबर चौड़ा बनाने से डेंजर जोन खत्म हो जाएगा। फोरलेन रोड के दोनों तरफ साइकिल पैदल यात्रियों के लिए पथ, ड्रेन और अंडर ग्राउंड ट्रेंच विकसित की जाएगी। जिसमें पाइप लाइन और केबल को आसानी से डाला सकेगा। निर्माण के लिए 35 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी बोले- डेढ़ मीटर का डिवाइडर रहेगा
पीडब्ल्यूडीके अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बीच में डेढ़ मीटर का डिवाइडर होगा। इसके बाद 7-7 मीटर रोड, 2.5-2.5 मीटर के पथ इसके बाद ड्रेन एरिया रहेगा। अंडर ग्राउंड ट्रेंच में पाइप लाइन केबल के लिए अलग ब्लॉक रखे जाएंगे। इसे ढाई मीटर गहरा और 2.20 मीटर चौड़ा होगा। जिसमें बिजली-पानी और टेलीफोन लाइनें सुरक्षित रहेगी।
सीमाज्ञानकर मुड्डियां लगाएं, समस्याओं को समय पर दूर करें
रोडके नजदीक सरकारी जमीन का सीमाज्ञान कर मुड्डिया लगाएं और सड़क की चौड़ाई कर उसके बीच में रही बाधाओं को समयबद्ध तरीके से दूर करना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सौंदर्यीकरणपर रहेगा ध्यान, ट्रैफिक लाइटों पर भी रहेगा जोर
पुलियाको फोरलेन की चौड़ाई में बनाने और सर्किल का सौंदर्यकरण पर ध्यान दिया जाएगा। सीसी सड़क के रास्ते में फव्वारे, ग्रीन पथ, बस स्टॉप, ट्रैफिक सहायता बूथ, मूर्तियां आदि का प्रावधान रखने के लिए कहा। अधिकारियों से कहा कि मामा-भांजा चौराहा, बस स्टैंड तिराहे एवं मेगा हाइवे के मोड़ पर ट्रैफिक लाइट लगें।
^फोरलेन सीसी रोड के लिए 28 जनवरी को जयपुर में टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। अब उनकी टेक्नीकल बिड चैक की जा रही है, जो इसमें क्वालीफाई होगा, उसे वर्क ऑर्डर मिलेगा। दो या तीन दिन में इसके फाइनल होने की उम्मीद है। आरकेशर्मा, एक्सईएन, नेशनल हाइवे, पीडब्ल्यूडी
झालावाड़. शहरसे निकल रहे हाइवे पर बनेगा सीसी फोरलेन।