- Hindi News
- एसआरजी जनाना में निशुल्क मिलेगी शौचालय की सुविधा
एसआरजी जनाना में निशुल्क मिलेगी शौचालय की सुविधा
आश्वयकसेवाओं से संबंधित बैठक सोमवार को हुई। इसमें कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ग्राम योजना सांसद ग्राम योजना श्री योजना के तहत 13 फरवरी तक एक्शन प्लान तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करे और इन योजनाओं की ग्राम पंचायतों को प्रोक्टर उत्कर्ष से भी जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने बताया कि एसआरजी जनाना अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए शौचालय की व्यवस्था निशुल्क कर दी गई है। अब यदि कोई खुले में शौच करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खुले स्थान पर शौच करने वालों की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए है। उन्होंने भामाशाह नामांकन शिविरों को नियमित रखने के निर्देश देते हुए मुख्य आयोजना अधिकारी से कहा कि जिन स्थानों पर आधार नामांकन के लिए अधिक संख्या में लोग आते है हो वहां एक अाधार का भी शिविर रखे। उन्होंने जलदाय विभाग के एसई ने कहा कि जहां-जहां आरयूआईडीपी की नई पाइप लाइन डाली जा चुकी है। वहां नई पाइप लाइन से निशुल्क कनेक्शन दिए जाए और पुरानी लाइन को एक सप्ताह में बंद कर दी जाए। उन्होंने कहा कि रोड कटिंग की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह से ज्यादा समय तक पेंडिंग नहीं रहे। कलेक्टर ने नगर परिषद नगरपालिकाओं की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर तार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। इससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा।