- Hindi News
- एमजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से मुस्लिम विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को
एमजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से मुस्लिम विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को
एमजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से 5 अप्रैल को मुस्लिम विवाह सम्मेलन ईदगाह में आयेाजित किया जाएगा। सचिव फिरोज खान ने बताया कि शादी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में फिजुल खर्ची को रोकना है। सम्मेलन की तैयारियां सभी कमेटियां कर रही हैं।
दुल्हा दुल्हन का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। इसमें सरपरस्त शहर काजी अब्दुलरहमान, असद अनवर खान, मुजीब खान, शफी उल्ला खान, हाजी मोहम्मद सखी, रईस कादरी, काजी हयातउल्लाह खान, हाजी रफीक, हाजी न्याज मोहम्मद, आमिर खान, रमजान खान, रईस पठान सहित अन्य होंगे।