बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल टैबलेट
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार कलक्टर एक साथ को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। समारोह में सीएमएचओ डाॅ. साजिद खान ने छात्रों को स्वच्छ रहने, भोजन से पूर्व एवं शौच के पश्चात साबुन से हाथ धोने के संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि कृमियों से (पेट के कीड़ों) बच्चों का विकास नहीं हो पाता है जिससे खाज-खुजली, पेट मे दर्द आदि की शिकायत रहती है आगे चलकर यह गंभीर रोग का रुप लेता है। कृमि से होने वाली हानियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोली कुछ खाने के पश्चात् एवं चबाकर खाने को कहा। साथ ही आमजन मे स्वाइन फ्लू भय को मद्दे नजर रखते हुए इसके बचाव उपचार के बारे मे छात्रों को जानकारी दी एवं इससे सावधान रहने की अपील की। जिले की सभी आंगनबाड़ी पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेन्डाजोल की सिरप एवं जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 400 मिग्रा की एल्बेंडाजोल की गोली निःशुल्क खिलाई जाएगी। इस मौके पर कलेक्टर बिष्णु चरण मलिक ने व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामाजिक स्वच्छता पर जोर देते हुए बताया कि स्वस्थ व्यक्ति एवं स्वस्थ समाज के निर्माण से ही स्वच्छ और स्वस्थ देश का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मे स्वाइन फ्लू से बचाव एवं कृमियों से रक्षा के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाईजिन) से ही प्राप्त की जा सकती है। जिसमें घर पर एवं गृहणियों द्वारा भोजन निर्माण के पूर्व हाथ धोने को अपने दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बताया।जिला आयुष अधिकारी डाॅ. इकबाल पठान ने छात्रों को दिनचर्या, रात्रिचर्या, ऋतुचर्या, तथा आहार-विहार के बारे मे उदगार व्यक्त किए। संचालन गोपालकृष्ण दुबे द्वारा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेन्द्र गौड, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लक्ष्मण सिंह मालावत, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एचपी लकवाल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पुराना भवन) के प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी विजय ने भी उपस्थित छात्रों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी दी।
झालावाड़. नेशनल डी वार्मिंग डे पर मंचासीन अतिथि।