पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को पहली बार खिलाया अन्न

बच्चों को पहली बार खिलाया अन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़। महिलाएवं बाल विकास विभाग की शहरी परियोजना में आंगनबाड़ी केंद्र 18 प्रथम जवाहर कॉलोनी में विभाग की महत्वाकांक्षी योजना अन्न प्रासन्न एवं किशोरी बालिका का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महिला पर्यवेक्षक निर्मला चतुर्वेदी एवं संतोष राठौड़ थी। शहर के विभिन्न केंद्रों की कार्य कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में भाग लिया। समारोह में पांच बच्चों को उनके जन्माेत्सव के उपरांत प्रथम बार अन्न खिलवाकर अन्न प्रासन्न करवाया गया। इस अवसर पर केंद्र की कार्यकर्ता शीतल भटनागर, सहयोगनी दयंती राजौरा तथा शीला शर्मा ने मुख्य अतिथि सभी महिला किशोरियों का स्वागत किया।

झालावाड़. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।