जागरूकता के लिए ऑनलाइन स्पर्धाएं
झालावाड़। स्वीपकार्य योजना के अंतर्गत आम मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में 25 फरवरी 2015 तक भाग ले सकते है। स्वीप कार्य योजना के प्रभारी अधिकारी मुकेश बाबू शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फरवरी माह में ऑनलाइन प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध, लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु फिल्म प्रतियोगिता एवं क्विज आदि प्रतियोगिताओं का प्रावधान रखा है। इन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। सर्वप्रथम पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के समय अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की सूचना अंकित करनी होगी।