पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी सप्ताह में बिखरे कला, साहित्य संगीत के रंग

हिंदी सप्ताह में बिखरे कला, साहित्य संगीत के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयस्नातकोत्तर कॉलेज में हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित हिंदी सप्ताह के अंतिम दिन कहानी लेखन एवं साहित्यिक गीत प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य पी एन शर्मा सहित अन्य ने किया। प्रथम सत्र में मौलिक कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कल्पना एवं विचारात्मक चिंतन को प्रकट किया। सत्र का संचालन डा.साधना गुप्ता, दिनेश मीणा ने किया। अगले सत्र में साहित्यिक गीत प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों ने सुर एवं लय के अदभुत तादात्मय भाव को साकार करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में महेश यादव ने हे जन्मभूमि भारत, खुश्बू हाड़ा ने जीवन से मत नजरे चुराना के माध्यम से देशभक्ति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया। नईम खान ने धीरे धीरे बाेल बुलबुल व्यंग्य कविता के पाठ से सामाजिक बुराईयों पर मार्मिक प्रहार किए। डा.अशोक कंवर शेखावत, डा.प्रणव देव, डा.विजय सर्राफ, अरुणा वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। समापन सत्र में हिंदी विभागाध्यक्ष डा.राजेश शर्मा ने हिंदी सप्ताह का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न जानकारियां दी। विशिष्ट अतिथि डा. आर के गर्ग, के बी भारतीय ने गीत प्रस्तुत किए। शिवचरण सेन शिवा ने मम्मी मम्मी मत कर शादी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रेखा भदोरिया, इकबाल फातिमा, रामकिशन माली सहित कई ने विचार व्यक्त किए।

> झालावाड़. पीजी कॉलेज में परिचर्चा में मौजूद शिक्षक छात्र-छात्राएं।